फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पालतू जानवरों की अस्थियों का हरि की पौड़ी पर विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी की हरि की पौड़ी पर शुक्रवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की तहसील आलोठ के ग्राम अरनिया निवासी श्रद्धालु रमेश चंद्र चंद्रवंशी ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर अपनी दिवंगत पालतू गाय और भैंस की अस्थियों का विधि-विधान से विसर्जन किया।इस दौरान विद्वान तीर्थपुरोहित पंडित उमेश पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अस्थि विसर्जन और पिंडदान की क्रिया संपन्न कराई। रमेश चंद्र ने बताया कि उन्होंने वर्षों तक इन गाय-भैंसों का पालन-पोषण किया। परिवार का भरण-पोषण उन्हीं के दूध से हुआ। जब उनका निधन हुआ तो उन्होंने उन्हें मां के समान सम्मान देते हुए गांव में तेरहवीं संस्कार भोज कराया। इसके बाद वे उनकी अस्थियां लेकर तीर्थनगरी पहुंचे। पंडित उमेश पाठक ने कहा कि यह कार्य सनातन धर्म की उस भावना को दर्शाता है जिसमें हर जीव-जंतु के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता निहित है। जिस प्रकार मनुष्य के निधन पर संस्कार किए जाते हैं, उसी प्रकार पशुओं के प्रति श्रद्धा रखना भी सनातन संस्कृति का सच्चा स्वरूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें