फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में नहाने गए दो किशोर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। आगरा कैनाल में नहाने गए दो किशोर पानी में डूब गए। घंटों खोजबीन के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चल सका था। देर शाम तक तमाम लोग दोनों को खोजने में जुटे हुए थे।
विज्ञापन

मोहल्ला निकासा से करीब 14-15 वर्षीय आठ किशोर रविवार को आगरा कैनाल में नहाने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम तीन बजे जब वे आगरा कैनाल में उतरे तो उनमें से दो किशोर अनस व आहिल डूब गए। उन्हें बचाने के लिए किशोरों ने शोरशराबा किया, लेकिन जब तक उनकी मदद के लिए लोग पहुंच पाते तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही मोहल्ला निकासा से लोग आगरा कैनाल पहुंचे और पानी में खोजबीन शुरू की। लेकिन घंटों तक खोजबीन के बावजूद कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आजादपाल सिंह ने बताया कि दो किशोरों के आगरा कैनाल में डूबने की सूचना मिली थी। अभी तक उनका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें