फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नाम दुरुस्तीकरण के प्रकरणों में तत्काल हो कार्रवाई हो

Sun, 20 Jul 2025 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
डीएम अंजनी कुमार सिंह संपूर्ण समाधान दिवस के तहत कुरावली तहसील में जनता की शिकायत सुनते हुए।
विज्ञापन
मैनपुरी। संपूर्ण समाधान दिवस के तहत तहसील कुरावली में शनिवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जनता की समस्याएं सुनीं। उनके समक्ष कई प्रकरण भू अभिलेखों में नाम दुरुस्तीकरण न किए जाने के सामने आए। इस पर डीएम ने आदेश दिया कि शिकायतकर्ताओं से साक्ष्य लेकर तत्काल इस प्रकार की शिकायतों पर कार्रवाई करें। ईसई मांझपाटी निवासी छेदालाल की खतौनी में उनका नाम गलत दर्ज था। डीएम ने तत्काल परीक्षण कराया और मौके पर ही फरियादी का नाम ठीक करवाकर उसे राहत प्रदान की। कुल 27 शिकायतकर्ताओं ने डीएम के समक्ष अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से 9 का मौके पर ही निराकरण किया गया। भूमि संबंधी विवादों के प्रकरण में जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराने और दोनों पक्षों से की गई कार्यवाही पर हस्ताक्षर कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। इस दौरान एसपी गणेश प्रसाद शाहा सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें