फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर को भेजी बोरियों में 11 करोड़ लाए जाने की रिपोर्ट

Sat, 15 Oct 2016 12:35 AM IST
आयकर को भेजी बोरियों में 11 करोड़ लाए जाने की रिपोर्ट
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन
11 करोड़ रुपये बोरियों में भरकर बैंक में जमा कराने का मामला आयकर विभाग तक पहुंच गया है। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेज दी। इस पर नोटिस जारी किया जा सकता है। कारोबारी की इंकम टैक्स रिटर्न की फाइलें भी खंगाली जाएंगी। उधर पुलिस सूत्रों ने बताया कि कारोबारी 11 करोड़ रुपये लाए जाने की बात से मुकर गया है।
विज्ञापन

उसने पुलिस से कहा है कि पुलिस को गलतफहमी हो गई। कुछ बोरियों में ही नोट थे। डिकी में जो बोरियां मिलीं, उनमें कपड़े थे। उसका यह भी कहना है कि उसके साथ दो सिक्योरिटी गार्ड भी चल रहे थे। उधर पुलिस ने जो रिपोर्ट भेजी है, उसमें रकम 11 करोड़ ही बताई गई है। इसमें यह भी बताया गया है कि कारोबारी ने अलग-अलग खातों में यह रकम जमा कराई है।
आयकर विभाग के सूत्रों की मानें तो बैंक से भी इसकी डिटेल ली जाएगी। लेकिन इससे पहले कारोबारी की आयकर रिर्टन की फाइल देखी जाएगी। इससे मालूम होगा कि वह कितना टैक्स देता है। इसी के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

बता दें, चांदी का यह बड़ा कारोबारी गुरुवार को 11 करोड़ रुपये गाड़ी में रखकर खुद ही जमा कराने के लिए संजय प्लेस स्थित बैंक में पहुंचा था। यहां पुलिस की चेकिंग चल रही थी। इसी में पता चला कि उसने रकम बोरियों में भर रखी है और उसके पास कोई सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं है। पुलिस ने सख्त रवैया अपनाकर कारोबारी से पूरा कैश बैंक में जमा करवाया। इसके बाद ही उसे जाने दिया। उसे हिदायत दी गई कि भविष्य में बगैर सुरक्षा के इतना कैश लेकर न चले। एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि इस प्रकरण की रिपोर्ट आयकर विभाग को भेज दी गई है।
रोजाना ऐसे ही आते हैं करोड़ों रुपये 
आगरा। संजय प्लेस स्थित बैंक शाखाओं के अधिकारियों ने बताया कि 11 करोड़ रुपये बोरियों में लाए जाने का मामला चौंकाने वाला जरूर है लेकिन पहला नहीं है। यह रोज की कहानी है। रोजाना करोड़ों रुपये इसी तरह बोरियों में लाए जाते हैं। कई बार तो कारोबारी खुद नहीं आते, उनकी फर्म के कर्मचारी ही थैले या बोरी में रकम लेकर जमा कराने आ जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें