आईएमए ने चिकित्सक पर एफआईआर रद्द न करने पर आक्रोश जताया। तोता का ताल स्थित कार्यालय में बैठक करते हुए आईएमए ने पुलिस को 24 घंटे में एफआईआर रद्द करने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा नहीं होने पर आईएमए की जनरल बॉडी की बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तय होगी।
विज्ञापन
अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि बिना जांच किए ही डॉ. अनुराग बंसल पर एफआईआर दर्ज करा दी गई। ये सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी उल्लंघन है। किसी भी चिकित्सक के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज करने से पहले विशेषज्ञ समिति कर प्राथमिक चिकित्सकीय जांच अनिवार्य है। इसका भी पालन नहीं किया है।
ऐसे में 24 घंटे में पुलिस को चिकित्सक पर दर्ज एफआईआर रद्द की जानी चाहिए। सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को नहीं मानने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए। बैठक में डॉ. अनूप दीक्षित, डॉ. नरेंद्र मल्हहोत्रा, डा. सुनील शर्म, डाॅ. देवेंद्र गुप्ता, डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. हरी सिंह आदि मौजूद रहे।