फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आईएमए ने काली पट्टी बांध मनाया काला दिवस

Mon, 27 Mar 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के पदाधिकारियों ने राजस्थान में डॉक्टरों के साथ हुई अभद्रता को लेकर सोमवार को काला दिवस मनाया। एसोसिएशन के सदस्यों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर काली पट्टी बांध कर कार्य करते हुए राजस्थान के जयपुर की घटना की निंदा की।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आरएस यादव ने कहा कि राजस्थान के जयपुर में डॉक्टर अपनी मांगो को लेकर शांतिपूर्ण जुलूस निकाल रहे। उनकी मांग थी कि सरकार ने प्राइवेट अस्पताल में मरीजों को किसी भी स्थिति में उपचार देने को कहा। वहीं मरीज को एंबुलेंस से रेफर करने आदि की जिम्मेदारी सौंपी। डॉक्टरों की मांग थी कि दूसरे अस्पताल तक पहुंचाने में जो खर्चा आएगा वह कौन देगा। शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकाल रहे डॉक्टरों पर लाठीचार्ज किया गया है यह बहुत ही निंदनीय है।

डॉ. संजय अग्ररवाल ने कहा कि डॉक्टर जनता की हित के लिए कार्य करते हैं। उनके साथ इस प्रकार का कृत्य उचित नहीं है। डॉक्टरों के साथ अभद्रता करने वालों पर कठोर कार्रवाई की एसोसिएशन मांग करती है। डॉॅ. प्रमोद गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की घटना की पुनर्रावृत्ति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. डीसी गुप्ता, डॉ. एसएस पाल, डॉ. रागिनी अग्रवाल सहित जिले के सभी प्राइवेट चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए घटना की निंदा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें