फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरामगढ़ी के खेतों में बन रहे थे तमंचे, दो को पुलिस ने पकड़ा

सार

मटसेना थाना क्षेत्र के गांव सौरामगढ़ी के खेत में तमंचा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है।पुलिस ने मौके से बने और अधबने तमंचे व बंदूक बनाने के औजार भी बरामद किए हैं।पकड़े गए आरोपियों को पूर्व में भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद ! थाना मटसेना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अवैध असलहा बनाने वाले दो अभियुक्तों से पूछत? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद। मटसेना थाना क्षेत्र के गांव सौरामगढ़ी के खेत में तमंचा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। यह फैक्टरी पिछले छह माह से चल रही थी। मटसेना थाना पुलिस ने इसका खुलासा किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से बने और अधबने तमंचे व बंदूक बनाने के औजार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मटसेना थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह को सूचना मिली थी। बताए गए स्थान पर थाना प्रभारी ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नाथूराम व ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों आरोपी सौरामगढ़ी के रहने वाले हैं। पुलिस ने एक बंदूक, अधबनी पौनिया के साथ बने और अध बने तमंचे बरामद करने के साथ ही उपकरण भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी तमंचा बनाकर उसको दो हजार रुपये में बेचा करते थे। जबकि तमंचा बनाने में करीब पांच सौ रुपये का खर्च आता था। पकड़े गए आरोपियों को पूर्व में भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जेल से छूटने के बाद आरोपी फिर से तमंचा बनाने का काम कर रहे थे। इन लोगों ने किन किन लोगों को तमंचे बेचे है इसके बारे में भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें