फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कांशीराम आवास में बनाया अवैध कमरा, बुलडोजर से ढहाया

विज्ञापन
काशीराम आवास योजना में अवैध रूप से बनाए गए कमरे को तोड़ता नगर निगम का बुलडोजर - फोटो : Villagers
विज्ञापन
आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित कांशीराम आवासीय योजना में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने शुक्रवार को कार्रवाई की। आवास के बाहर पक्का कमरा बनाने की शिकायत पर नगर निगम ने बुलडोजर से ढहा दिया।
विज्ञापन

कांशीराम आवासीय योजना में रहने वाले अर्पण गुप्ता ने आवंटित आवास के बाहर पक्के कमरे का निर्माण करा लिया था। इसकी शिकायत नगर निगम से की गई थी। शुक्रवार दोपहर में नगर निगम टास्कफोर्स ने अवर अभियंता मुकेश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की। टीम ने मौके पर हो रहे निर्माण को हटाते हुए पक्के कमरे को ढहा दिया।
निगम की कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया लेकिन कार्रवाई नहीं रुकी। अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि नियमों के विपरीत किए गए अवैध निर्माण को तोड़ा गया है। सभी आवंटियों से कहा गया है कि वह अवैध निर्माण न करें। शिकायत या सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें