फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध रिफिलिंग कारोबार का खुलासा, दो व्यापारी भागे, 24 सिलिंडर जब्त

Sun, 18 Jun 2023 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में जोरों पर चल रहे अवैध रिफिलिंग कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पूर्ति विभाग द्वारा गठित की गई टीम ने अखिरकार कारोबार को भंडाफोड़ कर ही दिया। इस दौरान टीम ने अमांपुर में रसोई गैस की अवैध रिफिलिंग करते दो कारोबारियों को पकड़ा। टीम ने मौके से 24 सिलिंडर, रिफिलिंग मशीन सहित अन्य सामान बरामद किए। दो कारोबारियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

लोहिया नगर निवासी अशोक व केसर अली ने जनता दरबार में जिलाधिकारी से जनता दरबार में 12 जून को अवैध रिफिलिंग के कारोबार की शिकायत की। इस शिकायत पर जिलाधिकारी ने पूर्ति विभाग की टीम को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। अमांपुर पूर्ति निरीक्षक राम शरण, कासगंज पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार, आपूर्ति लिपिक सौरभ की टीम ने पुलिस के साथ अमांपुर सहावर मार्ग स्थित दुकानों पर छापामार कार्रवाई की।
टीम ने गोविंद व गजेंद्र की दुकान पर छापामार कार्रवाई की। गजेंद्र टीम के आने पर मौके से भाग गया। टीम ने गोविंद ने टीम को बताया कि शुभ शक्ति भारत गैस एजेंसी कछेला शेरपुर एवं गामा देवी गैस एजेंसी मोहनपुर से गैस की सप्लाई ली जाती है। उसकी दुकान से 6 कॉमर्सियल सिलिंडर, 3 घरेेलू गैस सिलिंडर, एक इलेक्ट्रानिक कांटा, ृ रिफलिंग मशीन बरामद हुई। गजेंद्र की दुकान से 15 घरेलु गैस सिंलिंडर, 2 रिफिलिंग मशीन बरामद हुई। दोनों दुकानों से बरामद सिलिंडर में कॉमर्सियल 1 भरा व 5 खाली एवं घरेलु गैस सिलिंडर में 6 भरे व 10 खाली हैं। टीम ने इन सिलिंडर व सामान को जब्त कर लिया। सभी सामान शुभ शक्ति भारत गैस एजेंसी कछेला शेरपुर को सुपुर्दगी में दे दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि दोनों कारोबारियोंं के खिलाफ अमांपुर थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें