फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अवैध खनन रोकने गई टीम पर हमले का प्रयास, लाठियां निकालीं और फिर...दौड़ा दिया डंपर

Thu, 09 Oct 2025 07:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अवैध खनन रोकने गई टीम पर हमले की कोशिश की गई। इस दौरान माफिया के गुर्गे डंपर लेकर भाग निकले। 
 
विज्ञापन
डंपर। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध खनन की सूचना पर मंगलवार को ककुआ पहुंची खनन विभाग की टीम पर खनन करने वालों ने हमला करने की कोशिश की। गाली–गलौज करते हुए लाठी से पीटना चाहा। गिट्टी से भरे डंपर को दौड़ा दिया।
विज्ञापन


खनिज मोहर्रिर कुंदन कुमार ने पुलिस को बताया कि 7 अक्तूबर को ग्वालियर रोड चौकी क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम के लिए टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पीछे से गिट्टी से भरा एक डंपर आया। टीम ने रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने तेज गति से डंपर दौड़ा दिया।

ये भी पढ़ें -  Agra: डेढ़ माह की मासूम को खा गया जंगली जानवर, खेत में मिला सिर और हाथ; गांव में दहशत
विज्ञापन



इस दौरान पीछे से आई एक कार के चालक ने खनन विभाग के वाहन का रास्ता रोका। इसके बाद डंपर लेकर भाग गए। आरोप है कि कार सवार सतीश कुमार निवासी ग्राम रजपुरा थाना सैंया ने लाठी लेकर टीम पर हमला करने की कोशिश भी की। गालियां देते हुए धमकियां दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मलपुरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार सवार सतीश कुमार एवं उसके 3-4 अज्ञात साथियों और डंपर चालक व मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें