आगरा में आज से गली मोहल्लों में संचालित हो रहे बरात घर सील होंगे। सीलिंग कार्रवाई को लेकर बरात घर स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है। बरात घर एसोसिएशन के पदाधिकारी शुक्रवार को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) सचिव से मिले।
उन्होंने कार्रवाई से पहले पूर्व में सांसद और कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक का हवाला दिया, मगर एडीए सचिव ने भी साफ कर दिया कि कार्रवाई तो होगी। अगर आपने मानकों को पूरा कर लिया है तो इसकी जांच भी मौके पर ही करा ली जाएगी।
दरअसल, एडीए ने ताजगंज क्षेत्र के 22 बरात घर और न्यू आगरा क्षेत्र के नौ कोचिंग सेंटर को सील करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए दो टीमों का गठन भी कर दिया गया है, जो शनिवार से अलग अलग क्षेत्र में कार्रवाई करेंगी। इसकी शुक्रवार को पूरी तैयारी कर ली गई है।