फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब पर सपा नेता की दुकान सील

Fri, 06 Mar 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रायभा के गांव नगला लालदास में एक परचून की दुकान पर छापा मारने गई आबकारी विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। दुकान संचालक और ग्रामीणों ने टीम पर महिलाओं से अभद्रता करने और रायभा के शराब ठेका संचालक द्वारा अवैध शराब की बिक्री करवाने का आरोप लगाया। कुछ लोगों ने टीम के साथ हाथापाई भी कर दी। बाद में टीम ने रायभा के शराब ठेके की जांच की तो शिकायत सही मिली। इस पर दुकान को सील कर दिया।
विज्ञापन

रिंकू सिकरवार की परचून की दुकान है। सूचना मिली थी कि यहां अवैध शराब बेची जाती है। छापेमारी में टीम को रिंकू के यहां कुछ नहीं मिला। रिंकू ने टीम के सदस्यों पर जबरन घर में घुसने और महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। ग्रामीण भी जुट गए। ग्रामीणों का आरोप था कि आबकारी विभाग के कर्मचारी ही रायभा में शराब का ठेका संचालक सपा नेता राजू इंदौलिया के साथ मिलकर हरियाणा की शराब बिकवाते हैं। कुछ लोगों ने आबकारी टीम से हाथापाई कर दी। रिंकू ने आबकारी टीम के खिलाफ थाना अछनेरा में तहरीर दी है। रायभा के ठेके से खरीदी शराब का क्वाटर भी उपलब्ध कराया, जो हरियाणा का था।
इस पर पुलिस ठेके पर पहुंची गई। पुलिस को देख सेल्समैन ने शटर गिराकर खुद को अंदर बंद कर लिया। करीब दो घंटे बाद आबकारी विभाग की टीम पहुंची तब ताला खुला। दुकान में अंदर शराब बिखरी पड़ी पाई गईं और बोतलें टूटी मिलीं। माना जा रहा है कि सेल्समैन ने सबूत मिटाने के लिए हरियाणा की शराब की बोतलों को तोड़ दिया।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के निरीक्षक सुरेश चंद ने बताया कि ढक्कन और शराब का सैंपल ले लिया है। दुकान सील कर दी है। राजू इंदौलिया का कहना है उसके खिलाफ साजिश की गई है। आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने होली का चंदा मांगा था न देने पर ग्रामीणों ने दुकान में तोड़फोड़ की है। थाना प्रभारी अछनेरा का कहना है कि आबकारी विभाग की ओर से मारपीट की कोई तहरीर नहीं मिली है।

अवैध शराब समेत छह पकड़े
पिनाहट/किरावली (ब्यूरो)। होली के त्योहार को लेकर गुरुवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने धनीराम निवासी पिनाहट, गीताराम निवासी चंदीपुरा थाना इरादतनगर और किताब सिंह निवासी नगरिया थाना मटसेना फीरोजाबाद को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा। इसके पास से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। बाद में तीनों को जेल भेज दिया गया। वाहन चेकिंग के दौरान पिनाहट पुलिस ने तीन बाइक सीज और एक का चालन किया। वहीं, किरावली के गांव सरसा में फतेहपुर सीकरी पुलिस ने छापामार कर 20 लीटर शराब बरामद कर आरोपी सल्लू को पकड़ा। मलपुरा अवैध शराब समेत विष्णु और बिजेंद्र निवासी मोगलपुरा को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें