आगरा। अवैध होर्डिंग और विज्ञापनों के खिलाफ शनिवार को नगर निगम ने अभियान चलाया। लोहामंडी जोन में निगम की टीम ने तीन बड़े होर्डिंग हटाए। इसके अतिरिक्त 8 क्योस्क, 15 सिंपेक्स तथा 20 बैनर-पोस्टर भी हटाए गए। एक प्रचार वाहन के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। हरीपर्वत, ताजगंज और छत्ता जोन में अभियान चलाया गया। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि अभियान के दौरान बकाएदारों से कुल 14.59 लाख रुपये की वसूली की गई। आठ विज्ञापन कंपनियों ने मौके पर ही बकाया विज्ञापन शुल्क जमा कराया।