फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गीतों से घोली होली की मिठास, सद्भाव का दिया संदेश

Sun, 01 Mar 2026 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह में यूथ बार का होली मिलन समारोह - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बाह। तहसील मुख्यालय बाह पर शनिवार को यूथ बार के होली मिलन समारोह में सद्भाव का संदेश दिया गया। तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ एवं एसीपी हरेकृष्ण शर्मा को अबीर गुलाल लगाकर सम्मानित किया गया। यूथ बार के अध्यक्ष राजेश यादव, मचल सिंह तोमर ने गीतों के जरिए होली की मिठास घोली। अध्यक्ष राजेश यादव एवं संचालक सुशील भदौरिया ने शांति, सौहार्द के माहौल में भाईचारे के साथ होली मनाए जाने का आह्वान किया। इस दौरान बार के पूर्व अध्यक्ष हरिओम पांडेय, गिरजेश भदौरिया, मुदस्सिर हुसैन, अश्वनी शर्मा, स्वदेश बाबू सक्सेना, चंद्रेश यादव, चंद्रकेतु श्रीवास्तव, अखिल प्रताप सिंह, शिवम दुबे, मोहम्मद रहीस आदि रहे। वहीं बार एसोसिएशन के होली मिलन समारोह में एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष, सुधीर गिरी, बार के अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा, अवध नारायन शर्मा, आनंद प्रकाश पचौरी, प्रवेन्द्र श्रीवास्तव, भूपेन्द्र भदौरिया, कृष्णकांत भदौरिया, पुलकित भदौरिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें