फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छापा मारकर पकड़ी अवैध गैस रीफिलिंग, 4 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त

Wed, 07 May 2025 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पूर्ति निरीक्षक ने सोमवार को टीम के साथ आगरा रोड स्थित अहाते में कार्रवाई करते हुए 4 घरेलू गैस सिलिंडर, तराजू और रीफिलिंग मशीन पकड़े। अवैध सामान को जब्त करने के साथ ही अधिकारी ने कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

वाहनों में घरेलू गैस रीफिलिंग की शिकायत पर सोमवार को पूर्ति निरीक्षक अमर सिंह टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। ओमहरि काॅलोनी मधाऊ रोड पर अहाते में बने कमरे में ऑटो में गैस की रीफिलिंग की जा रही थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से चार घरेलू गैस सिलिंडर, रीफिलिंग मशीन जब्त कर ली। वहां मौजूद युवक से पूछा तो उसने बताया कि वह घरेलू गैस सिलिंडर हॉकरोें और अन्य माध्यम से लेते हैं। मौके पर मौजूद ऑटो मालिक सतेंद्र कुमार का बयान लिया। इस बीच वहां मौजूद दीपांशू भाग निकला। पूर्ति निरीक्षक ने सदर कोतवाली में अवैध रूप से घरेलू गैस की रीफिलिंग किए जाने का केस दर्ज कराया है। विभागीय स्तर पर भी जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें