फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चकरोड़ पर हो रहे अवैध कब्जे को हटवाया

Tue, 10 Dec 2024 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद नगर पालिका ने कराई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। नगर पालिका क्षेत्र में चकरोड़ पर अवैध रूप से प्लॉटिंग और कब्जा किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर ग्रामीणों ने की। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत होने के बाद नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए। मंगलवार को नगर पालिका के कार्यालय प्रभारी और नायब तहसीलदार ने पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटवाया।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में नगला दौलत के पास चकरोड़ की जमीन पर कुछ रसूखदार लोगों ने कब्जा करते हुए प्लॉटिंग का कार्य शुरू कर दिया था। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई तो नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय हो गए। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका के कार्यालय प्रभारी वरुण मिश्रा, नायब तहसीलदार शौर्य राठौर लेखपाल मनोज कुमार और पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित जगह पर नाप कराने के साथ बुलडोजर की मदद से जगह को खाली कराया। ईओ बुद्धिप्रकाश का कहना था कि नगर पालिका की जमीन पर किसी प्रकार से अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास न किया जाए। कब्जा करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें