फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया ने सरकारी भूमि पर किए अवैध निर्माण, प्रशासन ने चलवाई जेसीबी

विज्ञापन
कासगंज सोरों के नगला काशी में अवैध निर्माण ढहाती जेसीबी। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। सोरों क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जे का एक और बड़ा मामला सामने आया है। क्षेत्र के गांव नगला काशी में भूमाफिया ने प्रशासन की रोक के बावजूद भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे कर लिए। तहसीलदार ने बुधवार को जेसीबी चलवाकर अवैध कब्जे ढहा दिए हैं। सात अवैध कब्जाधारकों के विरुद्ध सोरों कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन

गांव नगला काशी की सरकारी भूमि गाटा संख्या 134 पर गांव के जय सिंह ने अवैध निर्माण कर लिए। इसके अलावा इसी नंबर में लालाराम, काशी व मेघ सिंह, कल्लू निवासी नगला क्रिश्चियन ने भी अवैध निर्माण किए। इन अवैध कब्जाधारकों को कुबेरनगरी के राजेश और तारापुर नसीर के मनोज ने सहयोग किया।
विगत 25 जून को भी सरकारी जमीन पर निर्माण चल रहा था। नायब तहसीलदार कीर्ति चौधरी ने निर्माण रुकवा दिया लेकिन बलपूर्वक दबंग निर्माण कराते रहे। बुधवार को अवैध निर्माण की सूचना पर तहसीलदार एसपी वर्मा पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और जेसीबी से पूर्व में किए गए निर्माण हटवा दिए। तहसीलदार ने अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ लोक संपत्ति अधिनियम के तहत सोरों कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

- गांव नगला काशी के जयसिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया और दुकानों का निर्माण करा लिया था। जय सिंह और उसके साथियों के खिलाफ सोरों कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन

- एसपी वर्मा, तहसीलदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें