फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए खुशखबरी: नहर निर्माण की दिशा में बढ़ा सकारात्मक कदम, आईआईटी रुड़की ने खंगाले दस्तावेज

Sun, 04 Jun 2023 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ वरिष्ठ प्रोफेसर आरडी गर्ग व एसके मिश्रा आगरा पहुंचे। टीम ने प्रतापपुरा स्थित सिंचाई विभाग के दफ्तर में नहर निर्माण से जुड़े अब तक के सर्वे व रिपोर्ट के दस्तावेज देखे।
विज्ञापन
नहर - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के  फतेहपुर सीकरी में नई नहर निर्माण करने का सर्वे करने के लिए शनिवार को आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ वरिष्ठ प्रोफेसर आरडी गर्ग व एसके मिश्रा आगरा पहुंचे। टीम ने प्रतापपुरा स्थित सिंचाई विभाग के दफ्तर में नहर निर्माण से जुड़े अब तक के सर्वे व रिपोर्ट के दस्तावेज देखे। शाम को नई नहर निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक दिलीप चौैधरी से मुलाकात की।
विज्ञापन


टीम के सदस्यों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके नहर निर्माण को लेकर पूर्व में किए गए कार्यों व सर्वे आदि के बारे में जानकारी हासिल की। उधर, सीकरी में किसान आईआईटी की टीम के आने का इंतजार कर रहे थे।

शाम को नई नहर निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक चौधरी दिलीप सिंह, मोहन सिंह चाहर व समाजसेवी ज्ञान सिंह कुशवाह ने आईआईटी रुड़की की टीम से मुलाकात की। अब टीम नौ जून को स्थलीय निरीक्षण के लिए फतेहपुर सीकरी पहुंचेगी। दिलीप चौधरी ने बताया कि 10 माह तक धरना देने के बाद नहर निर्माण के लिए सकारात्मक कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सुहागरात पर दुल्हन का उठाया घूंघट, चेहरा देख उड़े दूल्हे के होश; हकीकत जान शर्म से पानी-पानी हुआ परिवार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें