फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी दुष्कर्म कांड: एसीपी मोहसिन ने विदेशी मेहमानों तक को नहीं बख्शा...जानें वो गंभीर आरोप, जो आगरा में लगे

Sat, 14 Dec 2024 03:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

Agra News: एसीपी मोहसिन की आगरा में तैनाती के दौरान भी विवादों से नाता रहा। उन पर उस समय कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगते रहे। शिकायत के बाद उन्हें  सीओ ताज सुरक्षा के पद से हटा दिया गया था। 
 
विज्ञापन
एसीपी मोहसिन पर भी पहले भी लग चुके हैं आरोप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एसीपी साइबर क्राइम व कलक्टरगंज मोहम्मद मोहसिन खान पर आईआईटी से पीएचडी कर रही छात्रा ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। मामले में कल्याणपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है। एसीपी मोहसिन खान कानपुर में तैनाती से पहले आगरा में तैनात थे। सीओ ताज सुरक्षा रहने के दाैरान उन पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। 
विज्ञापन



 

आगरा में तैनाती के दौरान मोहसिन की जिम्मेदारी ताज का दीदार करने आए विदेशी पर्यटकों को खरीदारी कराने, घुमाने और उनकी सुरक्षा की थी। विदेशी पर्यटकों के साथ दोस्ती कर उन्हें खरीदारी कराने के लिए वे ऐसी दुकान पर ले जाते थे, जहां मोहसिन का कमीशन सेट था।

 

ताज सुरक्षा से हटाए गए 
इसके चलते मोहसिन मोटी कमाई कर रहे थे। दुकानदार से विवाद के बाद उनकी शिकायत तत्कालीन एसएसपी से हुई थी, लेकिन जांच में कोई दुकानदार सीओ के खिलाफ जाने को तैयार नहीं हुआ था, इसके बाद मोहसिन को ताज सुरक्षा से हटा दिया गया था।

 

सटोरियों और जुआरियों से भी रही यारी 
कलक्टरगंज में तैनाती के दौरान जुआरियों और सटोरियों से मोहसिन की जबरदस्त यारी थी। सूत्रों के अनुसार सर्किल के थानेदार और साइबर सेल में मोहसिन के चर्चे होने लगे थे।


 

पीएचडी छात्रा ने लगाया यौन शोषण का आरोप
एसीपी साइबर क्राइम व कलक्टरगंज मोहम्मद मोहसिन खान पर आईआईटी से पीएचडी कर रही एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कल्याणपुर थाने में गुरुवार को केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि शादीशुदा होने के बावजूद एसीपी ने खुद को अविवाहित बताकर नजदीकियां बढ़ाईं।

 
विज्ञापन

मो. मोहसिन खान 2013 बैच के पीपीएस अफसर 
फिर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करते रहे। आला अधिकारियों ने मामले की जांच एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह की अध्यक्षता वाली विशेष जांच टीम (एसआईटी) को दे दी है। साथ ही मोहसिन को लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। मूलरूप से लखनऊ के रहने मो. मोहसिन खान 2013 बैच के पीपीएस अफसर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें