फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईफा ने लांच किया नए साल का कैलेंडर

Fri, 02 Jan 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड आर्ट्स आइफा में गुरुवार को साल 2015 का कैलेंडर लांच किया गया। सीनियर फैशन स्टाइलिस्ट गरिमा सारस्वत ने बताया कि 12 प्रतिभागियों को फेस ऑफ आगरा के तौर पर चुना गया है। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में पूरी हुई। नमाक्खा, आकांक्षा, आयुषी, आशिता, नम्रता, नीतिशा, वर्षा, दीक्षा, शिखा, अंशिका, सुजाता व हिमाद्री नए साल के लिए फे स ऑफ आगरा हैं। निदेशक सचिन सारस्वत ने कहा कि यह कैलेंडर डिजाइनराें के लिए एक तोहफा हैं, जिसे वह हमेशा संजो कर रखना चाहेंगे। दिव्या, कृति, खुशबू, नीलम राठौर, दिव्यांशी, कल्पना, नेहा, सुभि, याचना, नीलम, इंशाह व रीना आदि डिजायनरों की ड्रेस कैलेंडर में शामिल की गई हैं। प्रियंका गुप्ता, चिराग वार्ष्णेय, स्नेहलता, संचिता और सपना का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें