फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मामला: डीजीपी बोले बढ़ेगी सुरक्षा, फैसला आते ही इंटरनेट सेवा हो सकती है बंद, दिए संकेत

Sat, 09 Nov 2019 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बैठक में डीजीपी ओपी सिंह व अन्य पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने अयोध्या मामले पर संभावित फैसले को देखते हुए बरती जा रही चौकसी के बारे में कहा है कि प्रदेश के 31 जिले संवेदनशील हैं। केंद्र से जो 40 कंपनी अर्धसैनिक बल मिले हैं, उन्हें इनमें तैनात किया जाएगा। सबसे कड़ी सुरक्षा अयोध्या में होगी।
विज्ञापन


उन्होंने संकेत दिए कि फैसला आते ही प्रदेश में इंटरनेट सेवा को बंद करा दिया जाएगा। धारा 144 लगाए जाने के साथ सभी जिलों में अस्थायी जेल बनाई जा रही हैं।

डीजीपी पुलिस लाइन में आगरा जोन के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर नजर है। भड़काऊ पोस्ट डालने वाले 673 लोग निगरानी में हैं। 10 नवंबर को बारावफात और 11 से 13 को कार्तिक पूर्णिमा के आयोजनों के लिए भी पुलिस को हाई अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

गुरुवार को हुई थी बैठक

अयोध्या मामले पर कहा कि जरूरत पड़ी तो इंटरनेट सेवा बंद करा दी जाएगी। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के साथ हुई मुलाकात के बारे में उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि बात हुई है, इससे ज्यादा कुछ नहीं बताएंगे। उन्होंने कहा कि टेरर फंडिंग पर यूपी पुलिस ने बड़ा काम किया है। इंडो नेपाल बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाई है। नेपाल और मध्य प्रदेश के कई लोगों को जेल भेजा है।
 

ये भी पढ़ें- अयोध्या फैसला: ताजनगरी में नहीं निकलेंगे जुलूस व रैली, शांति व्यवस्था की बनाई 'रूपरेखा'


इन जिलों में खास चौकसी
31 जिलों में अयोध्या, आगरा, मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, मुजफ्फर नगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, बुलंदशहर, रामपुर, मैनपुरी शामिल हैं।

अयोध्या में एटीएस, एसटीएफ का भी पहरा
डीजीपी ने बताया कि वह और मुख्य सचिव खुद अयोध्या का दौरा करके आए हैं। वहां एडीजी स्तर के अधिकारी को तैनात किया गया है। पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ एंटी टेरेरिस्ट स्कवैड, स्पेशल टास्क फोर्स भी लगाया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें