दिवाली से पहले जनपद के सटोरिये जेल की हवालात में मिलेंगे। सट्टा बाजार पर आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने बड़ी कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं। जनपद के 70 से अधिक सट्टेबाजों की सूची एसएसपी बबलू कुमार को सौंपी गई है। सभी थानाध्यक्षों को सटोरियों को पकड़ने के लिए जिम्मेदारी तय की गई है।