फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: वजन बढ़ा तो शरीर में पांच बीमारियों का खतरा, विशेषज्ञों ने युवाओं में बढ़ते हृदय रोग पर जताई चिंता

Mon, 18 Dec 2023 02:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

यदि आपका वजन बढ़ा तो शरीर में पांच बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों ने युवाओं में बढ़ते हृदय रोग पर चिंता जताई है। 
विज्ञापन
मोटापा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में नेशनल कॉन्फ्रेंस कार्डियोलॉजी के अंतिम दिन विशेषज्ञों ने 65 फीसदी युवाओं का वजन बढ़ने पर चिंता जताई। कहा कि इससे हृदय रोग, मधुमेह, ब्रेन स्ट्रोक, मोटापा, उच्च रक्तचाप आदि बीमारियां मिल रही हैं।

विज्ञापन


नई दिल्ली के डॉ. विवेका कुमार ने कहा कामकाजी 30 से 45 साल के युवकों में सोने-जागने और खाने-पीने का समय गड़बड़ होने से ये दिक्कतें मिल रही हैं। डॉ. सौरभ नागर ने कहा कि धूम्रपान, एल्कोहल की लत से भी बीमारी बढ़ने की दर अधिक है। किडनी, हृदयाघात, ब्रेन स्ट्रोक का खतरा तीन गुना है। 

डॉ. मुनीष तोमर ने कहा युवाओं के फेफड़े भी कमजोर हो रहे हैं। दिल्ली के डॉ. नीरज अवस्थी ने फिटनेस और दिनचर्या सुधारने पर जोर दिया। फरीदाबाद के डॉ. गजिंदर गोयल ने आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) पर कहा कि इससे हृदय रोग की दस्तक पता चल सकेगी। हृदयाघात का खतरा बढ़ने से पहले नियंत्रित कर अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। 
विज्ञापन


आयोजन सचिव डॉ. सुवीर गुप्ता ने सभी का आभार जताया। डॉ. सुभाष चंद्रा, डॉ. अतिहर्ष अग्रवाल, डॉ. शरद पालीवाल, डॉ. विजय खुराना, डॉ. सचिन गोयल, डॉ. नरेंद्र चौहान, डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. अरविंद जैन आदि ने भी व्याख्यान दिए।

बच्चा नीला तो हृदय में हो सकता है छेद

लखनऊ के डॉ. वीएस नारायण ने कहा कि पैदायशी नीले नवजात या फिर रोने के बाद शरीर नीला पड़ने लगे तो हृदय में छेद हो सकता है। फेफड़ों की नस भी सूखी हो सकती है। ये जन्मजात हृदय रोग हैं। ऐेसे में शिशु को विशेषज्ञ को दिखाते हुए एक्सरे और ईसीजी करा लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें