फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक बढ़वाने और पास कराने का फोन आए तो कराएं एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में अंक बढ़वाने और पास कराने के लिए फोन पर पैसों की मांग किए जाने के मामले को शासन ने प्रमुखता से लिया है। शिक्षाधिकारियों को फोन करने वालों के विरुद्ध एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने कॉलेजों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। कहा कि शासन से शिकायत की गई है कि कुछ असामाजिक तत्व फोन पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 में अंक बढ़वाने और पास कराने के नाम पर फोन कर रहे हैं। यदि उनके कॉलेज से संबंधित किसी भी छात्र-छात्रा के पास फोन आता है तो संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराना सुनिश्चित करें। इससे कोई छात्र-छात्रा ठगी का शिकार न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें