फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वगणना आईडी भूल गए तो दोबारा नहीं खुलेगा फाॅर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ऑनलाइन स्वगणना फार्म भरने के बाद दी गई आईडी संभाल कर रखें। कहीं लिख लें। यदि आईडी भूल गए तो दोबारा फाॅर्म नहीं खुलेगा। इससे कोई भूल या गलती को सुधारने का मौका नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिले में सोमवार तक 7280 नागरिक स्वगणना करा चुके हैं। 33 सवालों के जवाब ऑनलाइन भर चुके हैं। 21 मई तक स्वगणना होगी। उसके बाद 22 मई से घर-घर सर्वे शुरू होगा। 10 हजार से अधिक प्रगणक 22 मई से मकान गणना का पहला चरण शुरू करेंगे।
इस दौरान स्वगणना कराने वाले लोगों के घर भी प्रगणक पहुंचेंगे। स्वगणना आईडी मांगेंगे। जिसके बाद फाॅर्म खुलेगा। इस फाॅर्म को अंतिम रूप देने के लिए प्रगणक फाॅर्म में भी प्रत्येक सूचना का दोबारा सत्यापन करेगा।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं नोडल अधिकारी जनगणना शुंभागी शुक्ला ने बताया कि सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में स्वगणना अभियान चलाया गया। इस दौरान बार एसोसिएशन, अधिवक्ता एवं न्यायिक अधिकारियों ने अपनी स्वगणना कराई है। मास्टर ट्रेनर्स ने एक-एक बिंदु पर स्वगणना कराने वालों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें