-दोस्ती कर दूसरे समुदाय के युवक ने ले लिए थे युवती के फोटो
-शोहदे की धमकी से दहशत में आए परिवार ने दर्ज कराई प्राथमिकी
बाह। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर दूसरे समुदाय के युवक ने जैतपुर थाना क्षेत्र की एक युवती के फोटो हासिल कर लिए। शादी के लिए युवती पर दबाव बनाने लगा। शादी नहीं करने पर सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देने लगा। दहशत में आए युवती के परिजन ने आरोपित युवक के खिलाफ थाना जैतपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
जैतपुर के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर उनकी बेटी की दोस्ती सलमान नाम के युवक से हो गई। बातचीत के दौरान दोनों के बीच एक-दूसरे के फोटो का आदान प्रदान हुआ। सलमान उनकी बेटी पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। फोन कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से धमकाने लगा कि बेटी ने उसके साथ शादी नहीं की, तो उसके प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर बदनाम कर देगा। आरोपी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। सलमान की धमकी से बेटी और परिजन डर और दहशत में हैं। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सलमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसओ जैतपुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।