फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक सको तो रोक लो रेत खनन

Wed, 13 Jul 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
रेत ख्‍ानन - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
 टेढ़ी बगिया पर जगदंबा डिग्री कालेज के पीछे यमुना में किया जा रहा रेत खनन और तेज हो गया है। पहले तीन जेसीबी मशीनें लगी थीं। मंगलवार को एक और बढ़ा दी गई। जमा किया गया रेत उठाकर आस-पास इकट्ठा किया जा रहा है। प्रशासन के सोमवार को लगे छापे के बाद माना जा रहा था कि माफिया डर जाएंगे लेकिन उन पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।
विज्ञापन

खनन तीन-चार महीनों से किया जा रहा है। रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रालियां और ट्रक पुलिस के सामने से निकलते हैं। मीडिया में मामला उजागर होने पर प्रशासन हरकत में तो आया, लेकिन कार्रवाई सिर्फ रस्म अदायगी तक सीमित रही।
सोमवार को अफसरों ने छापा मारा था, लेकिन वहां कोई माफिया, ठेकेदार या मजदूर नहीं मिला था। जेसीबी मशीन भी थोड़ी देर के लिए हटा ली गई थी। अफसरों के जाते ही खनन न केवल फिर से शुरू हो गया, बल्कि गति भी बढ़ गई।
विज्ञापन

एफआईआर में किसी का नाम नहीं
पुलिस ने अवैध खनन की एफआईआर दर्ज की है, लेकिन इसमें कोई आरोपी नामजद नहीं है। मौके पर खनन के साक्ष्य मिले, इसके बावजूद माफियाओं के नाम पते मालूम करके रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। सिर्फ कागजी खानापूरी कर दी गई।
चार जगह स्टाक किया रेत
खनन माफियाओं के ट्रैक्टर-ट्राली, डंफर और ट्रक  से रेत का स्टाक कर रहे हैं। आस-पास के लोगों ने बताया कि नुनिहाई, सौ फुटा रोड और कालिंदी विहार में रेत के ढेर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

माफियाओं पर सफेदपोशों का हाथ
पुलिस सूत्रों ने बताया कि खनन में एक नहीं, कई माफिया शामिल हैं। इन पर सफेदपोशों का हाथ है। इसके चलते अफसर इन पर हाथ डालने में कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें