बाह: बारिश से लहलहाई बाजरा की फसल, पानी भरा तो सड़ने के खतरे से किसान परेशान
बाह। लगातार दो दिन हुई बारिश से बाह क्षेत्र के किसान मुस्करा उठे हैं। हालांकि बारिश न थमने से उनके माथे पर चिंता की लकीरें भी उभर आई हैं। बारिश को बाजरा और तिल की फसल के लिए मुफीद माना जा रहा है। जरार के किसान पुरुषोत्तम सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुंगावली के किसान वीरेंद्र सिंह, ब्रजेश तोमर, कनेरा के किसान अजयपाल, छोटेलाल ने बताया कि बाजरा की फसल सिंचाई के अभाव में मुरझाने लगी थी। बारिश से फिर से हरी भरी हो गई है। उन्होंने बताया कि यदि बारिश नहीं थमी और खेतों में भरे पानी में फसल डूबी तो उसके सड़ने खतरा पैदा हो जाएगा।