फोटो। तहसील परिसर में भाकियू अराजनैतिक की महा पंचायत में किसानों की समस्या सुनती एसडीएम व तहसील
फतेहाबाद। किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ने मंगलवार को तहसील परिसर में महापंचायत की। तहसील अध्यक्ष अवधेश ठाकुर कहा कि जल्द समस्याएं दूर नहीं हुईं तो बेमियादी धरना दिया जाएगा।
उन्होंने ग्राम पंचायत पारोली सिकरवार में लंबित चकबंदी को निरस्त करने,चरपुरा में जलभराव की समस्या को लेकर नाले को खुदवाया जाए और किसान के खेत से पानी रोके जाने, धिमश्री बंद पानी की टंकी चालू कराने, शेखूपुर, झारपुरा में तालाब का नवनिर्माण कराने और राजस्व कानूनगो को निलंबित किए जाने की मांग की। जिला प्रवक्ता रामनिवास रघुवंशी ने कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब लड़ाई जारी रहेगी। बाद में कार्यकर्ताओं ने धरना भी दिया, हालांकि तहसीलदार के समझाने पर धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर तहसील प्रवक्ता गोविंद सैंथिया, रामलाल वर्मा, छोटेलाल रघुवंशी, भारत सिंह वर्मा, नत्थीलाल, जंतर सिंह, सुरेश वर्मा, वासुदेव वर्मा, लोकेश जादौन, नरेंद्र चौहान, अशोक वर्मा, मुन्नालाल वर्मा सहित मातृशक्ति और सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए। संवाद