फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नहीं हुआ समस्या का समाधान तो होगा बड़ा आंदोलन

Wed, 18 Dec 2024 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/अमांपुर/सहावर। भारतीय किसान यूनियन स्वराज के आह्वान पर सैकड़ों किसानों ने बुधवार को जिले की तीनों तहसीलों पर प्रदर्शन किया। हालांकि किसान तय कार्यक्रम के अनुसार रेल रोको आंदोलन में पुलिस प्रशासन की सख्ती के कारण सफल नहीं हो सके। प्रदर्शन के बाद तीनों तहसीलों पर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही समस्याओं का जल्द समाधान न होने की स्थिति में वृहद आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू स्वराज ने बुधवार को तीनों तहसील में रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया था। पुलिस प्रशासन ने बुधवार को इसे रोकने के लिए अपनी ताकत झोंक दी। किसान नेताओं को समझाने के साथ तीनों तहसील के स्टेशन पर पुलिस भी तैनात रही। इसके चलते किसान नेता रेलवे स्टेशन तक नहीं पहुंच सके और उन्होंने रास्ते में ही उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सदर क्षेत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेय सहित सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम सदर कोमल पंवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेय ने बताया कि पिछले दस माह से किसान शंभू बाॅर्डर और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। बुजुर्ग किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 21 दिनों से आमरण अनशन पर हैं। उनका स्वास्थ्य प्रतिदिन गिर रहा है, इससे सभी किसान चिंतित हैं। उप्र सरकार किसानों को मुआवजा नहीं दे रही है। यदि सरकार ने नेता जगजीत सिंह का आमरण अनशन खत्म नहीं कराया और मांगें पूरी नहीं की गई तो संगठन वृहद आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस दौरान सुरेंद्र यादव, आरेंद्र यादव, एके लोधी, अमित वशिष्ठ, राजदीप पांडेय, गौरव, भीमसेन, सुरेंद्र शाक्य, भूरे ठाकुर, भूपेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
तहसील अमांपुर में खितौली गांव स्थित गोरहा नहर पर भाकियू स्वराज के पदाधिकारियों एवं किसानों ने विरोध-प्रदर्शन किया। रेल रोको आंदोलन के लिए स्टेशन जाने से उन्हें क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिद नसरीन व तहसीलदार संदीप चौधरी ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर रोक लिया। यहां पदाधिकारियों ने एसडीएम सीओ सहावर व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता भीष्म पाल सिंह, प्रदेश महासचिव अरुण यादव, मंडल उपाध्यक्ष अखिल अहमद, प्रदेश सचिव विपिन राघव, जिला उपाध्यक्ष यादराम, प्रदेश सचिव गिरिजा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसील पटियाली में भी भाकियू स्वराज के पदाधिकारियों ने एसडीएम प्रदीप कुमार विमल को अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विनय मिश्रा, कृष्णकांत दुबे, महावीर सिंह यादव, अनमोल उपाध्याय, नन्हे कुरैशी, केशव कुमार, महेश चंद, गजेंद्र सिंह, रामसनेही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें