फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 15 अक्तूबर तक चालू नहीं हुआ पांटून पुल, तो पूर्व मंत्री मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। चंबल नदी के पिनाहट घाट पर पांटून पुल के संचालन में देरी को लेकर पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह भदावर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों से तय समय पर पुल चालू कराने को कहा है। साथ ही समय पर पुल संचालित नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

चंबल नदी के पिनाहट घाट पर दो महीने से अधिक समय से स्टीमर का संचालन बंद है। इससे मध्यप्रदेश की ओर आवागमन पूरी तरह ठप है। सोमवार को पिनाहट पहुंचे पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह भदावर से ग्रामीणों ने पांटून पुल जल्द चालू कराने की मांग की। लोक निर्माण विभाग की ओर से 15 अक्तूबर से पांटून पुल का संचालन शुरू किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें