फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन ने किया इंकार तो बैरग लौटी बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। फेरों से पहले ही माता पिता के साथ लापता हुई दुल्हन ने कोतवाली में आकर शादी करने से साफ मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दूल्हा पक्ष को फैसला बता दिया। इनकार के बाद बारात बगैर दुल्हन के ही लौट गई। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे को दिया गया सामान भी वापस करेंगे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला बजरिया निवासी एक व्यक्ति के पुत्र की शादी थाना किशनी क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती के साथ बृहस्पतिवार को होनी थी। शहर के देवी रोड स्थित एक मैरिज होम में शादी की सभी रस्में हंसी खुशी के साथ संपन्न हो रहीं थीं। इस बीच लेनदेन को लेकर दोनों पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई। इसी बीच दुल्हन अपने पिता और मां के साथ वहां से चली गई थी। मामला कोतवाली पहुंचने के बाद दोनों पक्ष के बीच समझौता के प्रयास चले, लेकिन सब बेनतीजा रहे।
ऐसे में इंस्पेक्टर कोतवाली भानूप्रताप ने दुल्हन को बुलाया। उसकी मर्जी पूछी तो उसने कहा कि वह शादी नहीं करेगी। दुल्हन का इनकार सुनने के बाद पुलिस ने दूल्हा पक्ष के लोगों को फैसले के बारे में जानकारी दी। लड़की के इनकार के बाद बारात वापस लौट गई। इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि दोनों पक्ष के बीच शादी को लेकर जो भी लेन देन हुआ है। वह लोग आपस में वापस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें