फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आपस में बनी बात तो गए एक साथ

Tue, 28 Oct 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी के सुलह एवं समझौता केंद्र में दंपती के विवादों की सुनवाई हुई। दो दंपती आमने सामने बैठे तो रिश्तों पर जमी बर्फ पिघल गई। आपस में बात हुई तो टकराव दूर हुआ। दंपती एक साथ रहने को राजी हो गए। उनको केंद्र से ही विदा कर दिया गया।
विज्ञापन


सुलह एवं समझौता केंद्र में 12 मामलों की सुनवाई हुई। समझौता नहीं होने पर 10 मामलों में अगली तारीख दे दी गई। शहर के मोहल्ला भरतवाल की रहने वाली एक युवती की शादी 10 साल पहले मोहल्ले के ही युवक के साथ हुई थी। विवाद के बाद वह एक साल पहले मायके चली गई थी। उसने पति के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दायर किया।
थाना एलाऊ के भारापुर की रहने वाली एक युवती की शादी फतेहनगर थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज के युवक के साथ पांच साल पहले हुई थी। विवाद के बाद वह दो महीने पहले मायके चली गई। उसने पति के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दायर किया।
विज्ञापन

दोनों मुकदमे समझौता कराने के लिए सुलह एवं समझौता केंद्र में भेजे गए। समझौता केंद्र में दंपती की आमने सामने हुई बात में उनके मतभेद खत्म हो गए। दंपती ने एक साथ रहने की बात लिखकर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें