फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत पर काम करने से मना किया तो झोंका फायर

Fri, 09 Aug 2024 03:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव कुअटिया निवासी एक युवक ने रसूखदारों के खेत पर काम करने से मना कर दिया। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने तमंचा से फायर कर दिया। उसकी पिटाई की गई। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के गांव कुअटिया निवासी अनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की शाम कस्बा से गांव लौट रहा था। तभी नगला खुर्दन निवासी रसूखदार अपने दो साथियों के साथ आए और रोक लिया। एक आरोपी ने कहा कि उसके खेत पर काम करना है। जब उसने काम करने से मना किया तो आरोपी आग बबूला हो गया। गाली गलौज करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। एक आरोपी ने तमंचा निकाल कर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। हमले में वह बाल बाल बच गया। गोली चलने की आवास सुन ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें