फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-दुकान में पार्किंग की जगह नहीं तो निर्माण कार्य नहीं कर पाएंगे, एडीए के नए नियम ने मचाई खलबली

Tue, 15 Dec 2020 03:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • नक्शे में पार्किंग की जगह दर्ज है, लेकिन यह मौजूद नहीं
  • कई जगह रिहायशी मकानों में अवैध रूप से सड़क किनारे व्यावसायिक निर्माण
विज्ञापन
एमजी रोड पर अवैध पार्किंग में खड़े वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर या दुकान में यदि कार पार्किंग की जगह नहीं है तो कोई भी निर्माण कार्य नहीं करने दिया जाएगा...। यह निर्देश आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाह ने जारी किए हैं। फिलहाल ये नियम एमजी रोड, फतेहाबाद रोड और कैंट रोड स्थित मकान, दुकान व अन्य भवनों पर लागू किया गया है। बाद में इसे पूरे शहर में सड़क किनारे वाले भवनों पर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन



उपाध्यक्ष ने बताया कि प्राधिकरण मेें लगातार ऐसी शिकायतें आ रही हैं। नक्शे में पार्किंग की जगह दर्ज है, लेकिन यह मौजूद नहीं है। इसके बाद और भी निर्माण कराया जा रहा है। सबसे ज्यादा शिकायतें एमजी रोड, आगरा कैंट और फतेहाबाद रोड से मिलीं। एमजी रोड स्थित मकानों में कार पार्किंग नहीं होने से वाहन सड़क पर खड़े होते हैं। इससे यातायात प्रभावित होता है। कई जगह रिहायशी मकानों में अवैध रूप से सड़क किनारे व्यावसायिक निर्माण भी हो गए हैं।

Corona Virus: कोरोना वैक्सीन की तैयारियां तेज, आगरा से पड़ोसी जिलों में भेजी जाएगी वैक्सीन
विज्ञापन


लापरवाही बरती तो अभियंता पर कार्रवाई होगी
अभियंताओं को चेतावनी दी गई है कि यदि बगैर पार्किंग के किसी भवन में निर्माण कार्य होता मिला तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसे लापरवाही माना जाएगा।
विज्ञापन

 सड़क बन गई पार्किंग 
-
राजामंडी के पास सड़क पर पैदल चलने को जगह नहीं है। सड़कें-गलियां पार्किंग बन गई है। ट्रेफिक पुलिस को कोई फर्क नहीं पड़ता।  एड. राजवीर सिंह, एमजी रोड
 
वीआईपी रोड पर जाम
- ईदगाह से प्रतापपुरा होते हुए मॉल रोड फतेहाबाद तक सड़क किनारे बिल्डिंगों में पार्किंग इंतजाम नहीं। सड़क पर पार्किंग से जाम लगता है।  हरिकांत बिरला, मॉल रोड फतेहाबाद 

कार्रवाई में रहती ढिलाई
- बिना पार्किंग भवन निर्माण के खिलाफ नियमित कार्रवाई होनी चाहिए। कार्रवाई में अधिकारियों की ढिलाई से निर्माण होते हैं। मनमोहन अग्रवाल, कैंट रोड 

पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी 
- एडीए के साथ नगर निगम व पुलिस-प्रशासन को गंभीरता बरतनी चाहिए। अवैध भवन निर्माण की सूचना पर रोकने में पुलिस की जिम्मेदारी है। केपी त्यागी, एमजी रोड, रावली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें