कासगंज। रोडवेज बस स्टैंड पर कासगंज डिपो से दिल्ली को जाने वाली बस के चालक चालक को अचानक ऐसी सनक सूझी कि उसने बीच रोड पर गाड़ी लगाकर जाम लगा दिया। जिससे अन्य वाहन चालकों को दिक्कतें हुईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को हटवाया। वहीं एआरएम ने बस को सीज कर चालक के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है।बस स्टैंड पर शुक्रवार की सुबह बस चालक मुकेश ने बाहर लगाकर सड़क पर खड़ा दिया। जिसके बाद मार्ग के दोनों ओर जाम के हालात बन गए। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। चालक को हटाकर दूसरे चालक से बस को एक ओर कराया, जिसके बाद जाम हट सका। जाम के खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और आवागमन शुरु हो गया। एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि बस चालक के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं बस को भी सीज कर दिया है।