फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आगरा में भी आईएएस की परीक्षा

Wed, 19 Aug 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (आईएएस) पहली बार आगरा में होने जा रही है। 23 अगस्त को 29 सेंटरों पर होने जा रही आईएएस की प्री परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। 20 अगस्त को आयोग की टीम आगरा में डेरा डाल देगी। परीक्षा दो पालियों में होगी।
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आगरा शहर एक प्रमुख सेंटर बन चुका है। राज्य लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग, बैंकिंग सहित तमाम परीक्षाएं यहां होती हैं। यहां एक लाख अभ्यर्थियों तक की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। शहर की क्षमता को देखते हुए पिछले दिनों संघ लोक सेवा आयोग ने आगरा प्रशासन से पूछा था कि वे क्या आगरा में आईएएस की परीक्षा कराई जा सकती है। क्या यहां के कालेज आईएएस परीक्षा के मानकों को पूर्ण करते हैं और ऐसे कितने सेंटर हैं। आगरा प्रशासन ने रिपोर्ट भेजी थी कि यहां कम से कम 100 ऐसे कालेज हैं, जहां यह परीक्षा कराई जा सकती है। आयोग की टीम ने यहां आकर कई सेंटरों का निरीक्षण भी किया था। उसके बाद शहर को फाइनल किया गया। 29 सेंटरों पर होने वाली परीक्षा में करीब 13,800 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। आयोग की टीम दो चरणों में आगरा आएगी। पहले चरण में 20 अगस्त को अधिकारी आएंगे और उसके बाद अगली टीम 22 अगस्त पहुंचेगी। एसीएम पीडी गुप्ता टीम के समन्वयक होंगे। एडीएम सिटी आरके सिंह ने बताया कि 29 में एक सेंटर विजिवल चैलेंज अभ्यर्थियों के लिए होगा। इस सेंटर पर करीब 40 ऐसे अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें