फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ॅ मैं ऐसे तलाक को नहीं मानती जो लड़की की जिंदगी खराब कर दे ॅ

Wed, 19 Apr 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
शहनाज के तल्ख तेवर, बोली , जो योगीजी कहेंगे, उसी को मानूंगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन तलाक की शिकार बनी शहनाज के तेवर तल्ख हैं। उसका कहना है कि वह तलाक देने के इस तरीके को नहीं मानती है, जो लड़की की जिंदगी खराब कर दे। वह कानून को मानती है। योगीजी के पास जाएगी। जो योगीजी कहेंगे, उसी को मानेगी। उसका कहना है कि वह शौहर और ससुराल के उन लोगों को सजा दिलाकर रहेगी जिन्होंने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। चाहें इसके लिए कितना ही संघर्ष क्यों न करना पड़े।
विज्ञापन

उसने एसएसपी आफिस में अपनी शिकायत दर्ज करने के बाद मीडिया से कहा कि यह उसकी अकेली की लड़ाई नहीं है। वह शरीयत में बताए गए तलाक देने के इस तरीके के खिलाफ है, इसे नहीं मानती है। उसका भरोसा कानून में है और प्रदेश और केंद्र की सरकार पर है। वह अपनी लड़ाई लड़ेगी।
उसका कहना था कि वह हलाला नहीं  करेगी। उसकी सास ने उसे हलाला कराने का भरोसा दिया है। उसने कहा कि यह सही नही है। वह किसी और से क्यों निकाह करे? उसने बार बार एक ही बात दोहराई कि तीन तलाक के मुद्दे पर योगीजी का नजरिया एकदम सही है। वह इसे ही मानेगी। इसलिए अपनी पीड़ा लेकर योगीजी के पास जाएगी। वह उसके जैसी सभी महिलाओं को इंसाफ दिलाएंगे।
विज्ञापन


सौ कोड़ों की सजा दी जाए
आगरा। नायब शहर काजी मौलाना रियासत अली का कहना है कि एक बार में तीन तलाक कहना गलत है। ऐसे व्यक्ति को सौ कौड़े मारे जाने की सजा दी जानी चाहिए लेकिन तलाक माना जाएगा। लोगों ने अपने फायदे के लिए शरियत के तीन तलाक वाले मुद्दे को अपना लिया है जबकि अन्य बातों को नहीं मानते हैं। यही कारण है कि तीन तलाक पर इन दिनों बहस चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें