आगरा। आगरा पब्लिक स्कूल में आर्यन और ग्रास्प (ग्रीन रिसर्च एंड सस्टेनेबल प्रोजेक्ट्स) के सहयोग से अत्याधुनिक हाइड्रोपोनिक वर्टिकल फार्म का शुभारंभ किया गया। ग्रास्प के आर्यन शर्मा ने बताया कि हाइड्रोपोनिक तकनीक में बिना मिट्टी के पौधों को पोषक तत्वों से युक्त जल के माध्यम से उगाया जाता है, जिससे कम पानी, कम जगह और कम समय में बेहतर व गुणवत्तापूर्ण उत्पादन संभव होता है। आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एमसी. शर्मा ने बताया कि इससे विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा। सचिव अनिकेत शर्मा और वाइस चेयरमैन अभिनव शर्मा ने भी इसे नवाचार और हरित तकनीक की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर निदेशक आंचल शर्मा, शैक्षिक प्रमुख अनुराधा शर्मा प्रधानाचार्य पूनम माहेश्वरी, देवेंद्र वर्मा, अनीता कपूर, शीला बहल, संगीता चौधरी, रक्षित चोपड़ा, अंकित गोयल, राहुल दीप, शीबा हुसैन, मोहम्मद फैजान आदि मौजूद रहे।