फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में दर्दनाक हादसा: पुलिस जीप की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और पुत्र की मौत, तीन सिपाही घायल

Sat, 19 Jun 2021 05:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। शिकोहाबाद मार्ग पर पुलिस की जीप की टक्कर लगने से बाइक सवार पति-पत्नी और उनके पुत्र की मौत हो गई। हादसे में जीप पलटने से तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
एटा में सड़क हादसा: अस्पताल में पुलिसकर्मी और मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना रिजोर क्षेत्र में शुक्रवार रात को शिकोहाबाद मार्ग स्थित ईशन नदी पुल के पास पुलिस जीप की टक्कर लगने से बाइक सवार पति-पत्नी और छह वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित कार खाई में जा गिरी। कार में सवार तीन सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल से गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव खुशालगढ़ निवासी अमित कुमार (32) अपनी ससुराल गांव पुठिया थाना पिलुआ से  पत्नी मनीषा (30) और छह वर्षीय पुत्र दिव्यांश के साथ शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बाइक से घर लौट रहे थे, तभी पुलिस की कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मनीषा के चाचा करू सिंह कुछ समय पूर्व हादसे में घायल हो गए थे, ये लोग उनको ही देखने गए थे। 

हादसे में कार सवार मुख्य आरक्षी चालक रामकिशोर, आरक्षी सतेंद्र सिंह और संदीप कुमार घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, यहां चिकित्सकों ने दंपती और उनके पुत्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीनों आरक्षियों को आगरा रेफर किया गया है। मृतक के भाई संदीप कुमार ने पुलिस की सरकारी जीप चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुलिस की जीप से टकरा गया, इस हादसे में तीनों की मौत हुई है। जबकि जीप खाई में गिर जाने के चलते चालक सहित तीन आरक्षी घायल हुए हैं। 

गांव में नहीं जले चूल्हे
हादसे में जान गंवाने वाले अमित, मनीषा और उनके बेटे दिव्यांश के शव शनिवार तड़के गांव खुशालगढ़ पहुंचे। गांव में शवों के पहुंचते ही कोहराम मच गया। गांव में चूल्हे तक नहीं जले। मां-बाप और भाई की मौत से आठ वर्षीय बेटी दिव्या पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पड़ोस के लोग बेटी को ढांढस बधाने में जुटे रहे। 

बेटी साथ नहीं आई तो बच गई जान
बेटी दिव्या भी अपने माता-पिता के साथ ननिहाल गांव पुठिया निवासी नाना दिवारी लाल के घर गई थी, लेकिन लौटने पर दिव्या ननिहाल में ही रह गई। अमित के दो ही बच्चे थे, इनमें दिव्यांश बेटा और दिव्या बेटी है। अब अमित की अकेली बेटी रह गई है। जो बार-बार मम्मी और पापा को याद करके दहाड़े मारकर बिलखती रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें