फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पत्नी को अवाज लगाई फिर किया फोन, जवाब न मिलने पर जंगले से देखा तो पति की निकल गई चीख

Sat, 22 Apr 2023 06:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पति देर रात काम से लौटा तो उसने पत्नी को दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने जंगले से कमरे के अंदर झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। 
 
विज्ञापन
मृतका रितु उर्फ ऋषि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पति जब घर पहुंचा तो उसने दरवाजा खुलवाने के लिए अवाज लगाई। फिर फोन भी किया, लेकिन उत्तर नहीं मिला। इसके बाद जब उसने जंगले से झांककर देखा तो कमरे में पत्नी की लाश पड़ी देख उसके होश उड़ गए। उसके गले पर चोट के निशान थे। पति की चीख पुकार सुन पड़ोसी भी मौके पर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

यहां का है मामला 

जानकारी के मुताबिक सोनू उर्फ अल्लू पुत्र रामजीलाल जिला भिंड मध्यप्रदेश अपनी पत्नी के साथ बीते चार साल से मलपुरा कस्बा में रह रहा है। सोनू टिकिया की ठेल लगाता है।  बताया गया है कि रोज की तरह वह टिकिया बेचने के लिए गया था।  शुक्रवार शाम करीब 9:00 बजे वह घर वापस लौटा तो उसने अपनी पत्नी रितु उर्फ ऋषि को आवाज दी, लेकिन घर के अंदर से किसी की आवाज नहीं सुनाई दी।  जिसके बाद उसने फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एटा में दो युवकों की हत्या: कमरे में मिली एक युवक की लाश, दूसरे का किया ऐसा हाल; लाशें देख सहम गए परिवार

पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण 

इसके बाद सोनू ने किसी तरह घर में प्रवेश कर कमरे के जंगले से अंदर झांककर देखा। कमरे के अंदर पत्नी की लाश पड़ी हुई थी। उसके गले पर चोट के निशान थे। ये देख सोनू चीखने चिल्लाने लगा। शोर सुन आसपास के लोग मौके पर आ गए। इसके बाद भी वह पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जांच कर रही पुलिस 

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें