फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दहेज हत्या में वांछित पति किया गिरफ्तार

Tue, 25 Nov 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना पुलिस ने मंगलवार को दहेज हत्या के मामले में वांछित पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गांव चांदपुर की 19 वर्षीय संजना की कुछ दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। परिजन शव को घर में पड़ा छोड़कर भाग गए थे। मायके पक्ष ने पुलिस को बताया कि 18 जनवरी 2024 को संजना की शादी गांव चांदपुर निवासी दीपक कुमार के साथ की थी। ससुरालीजन पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि मंगलवार को आरोपी पति दीपक कुमार को गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें