फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बेल्ट से पीटता था पति...गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने दर्ज किया दहेज हत्या का केस

Sun, 11 May 2025 09:58 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

गर्भवती महिला की 20 मई प्रसव की तिथि थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी माैत हो गई। परिजनों ने ससुरालीजन पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सीता नगर में गर्भवती की शुक्रवार रात को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीता नगर, रामबाग निवासी जॉनी शर्मा उर्फ अजय की शादी 2 साल पहले शिकोहाबाद निवासी राम शर्मा की बेटी पूजा शर्मा से हुई थी। जॉनी परचून की दुकान पर नौकरी करता है। मृतका के पिता राम शर्मा ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ महीनों के बाद ही बाइक और 5 लाख रुपये की मांग बेटी की ससुराल के लोग करने लगे। 

पूजा की पति बेल्ट से पिटाई भी करता। गर्भवती होने की वजह से 20 मई प्रसव की तिथि दी गई थी। शुक्रवार की रात को उसका शव फंदे पर झूलता मिला। आरोप है कि पति, सास और देवर ने हत्या की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विवेचना शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें