फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: निकाह के 15 दिन बाद पत्नी को पीटकर घर से निकाला, पति ने दी तीन तलाक की धमकी

Sun, 05 Jun 2022 04:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

तीन तलाक पर कानून बनने के बावजूद इसके मामले सामने आ रहे हैं। फिरोजाबाद में एक विवाहिता को निकाह के 15 दिन बाद तीन तलाक की धमकी देकर घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में निकाह के 15 दिन बाद विवाहिता को ससुराल से निकाल दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि 30 मई को पति और ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर एक जून को रामगढ़ थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया। अब आरोपी पति तलाक देने की धमकी दे रहा है। जिसको लेकर पीड़िता पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही है।

20 मई को हुआ था निकाह 

रामगढ़ थाना क्षेत्र की 60 फुटा रोड निवासी मंतसा का कहना है कि उसका निकाह 20 मई को लाइनपार थाना क्षेत्र की लेबर कॉलोनी निवासी रिजवान के साथ हुआ था। निकाह के एक दो दिन बाद ससुरालीजनों ने दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। 30 मई को उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसकी सूचना रामगढ़ पुलिस को दी। 

दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मेडिकल कराकर एक मई को रिजवान, राजदा, इमरान, फैजान, अदनान, सोफिया और राशिद के खिलफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अब पति तीन तलाक देने की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें