खुशबू रानी के हैं तीन बच्चे
शहीद नगर निवासी खुशबू रानी ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2011 में विजेन्द्र सिंह से हुआ था। उनके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि पति उसका एटीएम कार्ड लेकर वेतन निकाल लेता था। बच्चों के लिए खरीदा मकान भी उसने बेच दिया। पति के उत्पीड़न से परेशान होकर वह बच्चों के साथ मायके में रह रही है।
सिगरेट से जलाया फिर चाकू से किया हमला
26 अगस्त को शाम करीब 3:30 बजे पति उसे फतेहाबाद रोड स्थित होटल पर्लनेस्ट पैलेस ले गया। वहां उसने खाते से एक लाख रुपये देने की मांग की। इनकार करने पर मारपीट की और शोर मचाने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। आरोप है कि जलती सिगरेट से जलाने के बाद चाकू से पेट पर हमला किया। बचाव में पैर लगाने पर चाकू घुटने में घुस गया और आरोपी ने चाकू घुमा दिया जिससे गंभीर चोट आई।
डॉक्टर ने दी ऑपरेशन की सलाह
पीड़िता के मुताबिक 27 अगस्त की रात पति उसे शहीद नगर चौराहे पर छोड़ गया। अगले दिन चिकित्सक ने गंभीर चोट बताते हुए ऑपरेशन की सलाह दी। एसीपी ताज सुरक्षा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।