फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाभी ने नहीं कराया मेडिकल...देवर पर लगाया दरिंदगी का आरोप, कोर्ट ने आरोपी को इसलिए किया बरी

Thu, 20 Nov 2025 09:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

विवाहिता ने देवर पर दरिंदगी का आरोप लगाते हुए मुकदमा तो दर्ज कराया, लेकिन मेडिकल नहीं कराया।
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पीड़ित विवाहिता ने मेडिकल कराने से मना कर दिया। इस पर एडीजे (फास्ट ट्रैक कोर्ट) बी नारायणन ने पीड़िता के रिश्ते के देवर ऋषिपाल को बरी करने के आदेश किए।
विज्ञापन


कागारौल थाने में दर्ज केस के अनुसार पीड़िता ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उनका देवर (चचिया ससुर का पुत्र) ऋषिपाल 8 महीने पहले उन्हें बहलाकर साथ ले गया था। हरियाणा ले जाकर दो महीने तक शारीरिक शोषण किया। विरोध पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता था।

बाद में आरोपी देवर ऋषिपाल छोड़कर भाग गया। वह लोगों से मदद मांगकर घर पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता से मेडिकल कराने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। मजिस्ट्रेट और अदालत के समक्ष दिए बयानों में भी विरोधाभास रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें