फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दहेज के लिए इस हद तक गिर गए ससुराल वाले, ये भी न सोचा कि वो बहू है...पति के मामा ने किया घिनौना काम

Sun, 02 Jun 2024 02:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में विवाहिता ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता ने बताया कि दहेज की मांग के लिए उसका उत्पीड़न किया गया। इतना ही नहीं पति के मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर जान से मारने की धमकी देकर यौन शोषण करता रहा। 

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने कासगंज कोतवाली में अपने ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें ससुरालियों पर झूठ बोलकर शादी करने, दहेज मांगने, मारपीट करने, बलात्कार करने एवं जान से मारने का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन



 

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, महिला की शादी 2022 में कोतवाली क्षेत्र के ही हिमांशु से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी से पहले उसकी सास ने बताया था कि वह खुद और उसका बेटा हिमांशु दोनों डॉक्टर है। जबकि सास सिर्फ नर्स है और उसका पति भी डॉक्टर नहीं है। बताया कि शादी में 15 लाख रुपये खर्च किए। इसके बाद भी लगातार दहेज की मांग की जाती रही।

 
विज्ञापन

एक बार घर पर कोई नहीं था तो उसके पति के मामा अर्जुन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देकर बाद में भी यौन शोषण करता रहा। इस सबसे परेशान होकर उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई और ससुराल से आ गई। कासगंज कोतवाली प्रभारी रामवकील ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें