फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान बना पति: होटल में बुलाकर पत्नी को सिगरेट से दागा, घुटने में घोंपा चाकू; दरिंदगी सुन कांप उठेगा कलेजा

Mon, 31 Aug 2026 09:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी और सरकारी शिक्षिका खुशबू रानी पर पति ने होटल में बेरहमी से हमला करने का आरोप है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने सिगरेट से दागा, पेट और घुटने में चाकू मारा और मरणासन्न हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।
 
विज्ञापन
हैवान बना पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी व सरकारी शिक्षिका खुशबू रानी पर उनके ही पति ने रूह कंपा देने वाली क्रूरता की। आरोप है कि पति ने पहले उन्हें एक होटल में बुलाया, फिर जलती सिगरेट से उनके शरीर को दागा, पेट पर चाकू से वार किया और जब उसने जान बचाने के लिए पैर आगे किया, तो घुटने में चाकू घोंपकर चाकू को अंदर तक घुमा दिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



 

शहीद नगर निवासी खुशबू रानी का विवाह वर्ष 2011 में विजेंद्र सिंह के साथ हुआ था और उनके तीन बच्चे हैं। पीड़िता का आरोप है कि पति को नशे की लत है। जबरन उनका डेबिट कार्ड छीनकर पूरा वेतन उड़ा देता था। बच्चों के भविष्य के लिए खरीदा गया मकान तक बेचने और रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर वह पिछले पांच महीनों से बच्चों के साथ मायके में रह रही थीं।

उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को पति ने शाम करीब साढ़े तीन बजे उन्हें फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वहां बैंक खाते से एक लाख रुपये नकदी देने की मांग करने लगा। विरोध पर बेरहमी से पिटाई की। शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि आवाज बाहर न जा सके। इसके बाद आरोपी ने हैवानियत की इंतेहा कर दी।
 

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने सिगरेट से दागा, चाकू से पेट पर जानलेवा हमला किया तो उन्होंने अपनी रक्षा के लिए पैर आगे कर दिया। तेजधार चाकू उनके घुटने में जा घुसा। इसके बाद आरोपी ने उस चाकू को घुटने के अंदर ही पकड़कर जोर से घुमा दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। इसके बाद 27 अगस्त की रात आरोपी उन्हें मरणासन्न हालत में शहीद नगर चौराहे पर छोड़कर भाग गया। अगले दिन डॉक्टर के पास पहुंचने पर उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई।

 

सिल्वर जीतकर बढ़ाया था मान
खुशबू रानी एक दर्जन से अधिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी नेशनल पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी हैं। आज से 21 वर्ष पूर्व चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर मान बढ़ाया था और वर्तमान में वह सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं।

 

जुल्म के और भी वीडियो वायरल
इस घटना से पहले पति के पुराने जुल्मों के वीडियो भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में वह सोती हुई शिक्षिका को बेरहमी से पीटता दिख रहा है, जबकि पास खड़ी उसकी मासूम बेटी रोते हुए हाथ जोड़कर पिता से मां को छोड़ने की गुहार लगा रही है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

पुलिस ने कराया मेडिकल
एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर उसका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें