फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 'मुझे गिरफ्तार कर लो, मैंने उसे मार डाला', पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, पुलिसवाले रह गए सन्न

Tue, 20 Dec 2022 08:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद थाने पहुंच गया। उसने पुलिसवालों से कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लो। यह सुनकर पुलिसकर्मी सन्न रह गए। 
विज्ञापन
हत्यारोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के पश्चिम पुरी स्थित शेखर एन्क्लेव में मंगलवार को ज्योति (32) की उसके पति उदय सिंह ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पति थाना पहुंच गया। उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। मृतका के भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि मृतका ज्योति के पिता बाबूराम पुलिस विभाग में थे। उनकी मौत हो गई थी। मृतक आश्रित में उनकी पत्नी सोना को फालोअर की नौकरी लगी थी। बेटी ज्योति का पहले पति से तलाक हो गया था। गांव अटूस का रहने वाला उदय सिंह सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है।

तीन साल पहले ज्योति एजेंसी में काम करती थी। तभी उसकी उदय से दोस्ती हो गई। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। वर्ष 2019 में कोर्ट मैरिज करने के बाद उदय और ज्योति शेखर एन्क्लेव में साथ रहने लगे। शादी के बाद ज्योति को पता चला कि उदय पहले से शादीशुदा है।  इसको लेकर दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। मारपीट भी होती थी। उनका डेढ़ साल का बेटा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बोला- इसलिए की हत्या 

मंगलवार सुबह 11 बजे पति-पत्नी में झगड़ा हो गया था। दोपहर में उदय ने ज्योति की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद थाना सिकंदरा पहुंच गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया है। उदय ने बताया कि वह ज्योति को अपने घर ले जाकर रहना चाहता था। मगर, वो गांव में जाने के लिए तैयार नहीं हुई। इसको लेकर विवाद होता था। इसलिए हत्या कर दी।

परिवार में मचा कोहराम

घटना की जानकारी पर मृतका की मां सोना और भाई निखिल पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। निखिल ने थाना में तहरीर दी। उनका कहना था कि ज्योति के साथ उदय सिंह ने धोखा किया था। इस वजह से वो विरोध करती थी। उदय ज्योति के साथ आए दिन मारपीट करता था। वह शिकायत करती थी। पुलिस से शिकायत करने पर उदय माफी मांग लेता था। उसे अपने घर ले जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें