फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूसी पत्नी को गेस्ट हाउस में सोता छोड़कर लापता हुआ पति, बच्चे को ले गया साथ

Sat, 10 Oct 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

मूल रूप से रूस की रहने वाली महिला नादिया ने पुलिस को बताया कि उसने बेंगलुरु निवासी महेश से सात साल पहले शादी की थी।
उनके एक बच्चा भी है।
विज्ञापन
रूम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बेंगलुरु से वृंदावन आया युवक अपनी विदेशी पत्नी को सोता छोड़कर बच्चे के साथ लापता हो गया। पत्नी ने कोतवाली पुलिस से पति को तलाशने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


मूल रूप से रूस की रहने वाली महिला नादिया ने पुलिस को बताया कि उसने बेंगलुरु निवासी महेश से सात साल पहले शादी की थी। उनके एक बच्चा भी है। महिला का कहना है कि कुछ दिनों से परिवार में अनबन के चलते पति महेश उसे और बच्चे को लेकर बुधवार को वृंदावन आया। 

ये भी पढ़ें- ताजनगरी में बेटियां पर अपनों की 'बुरी नजर', चाचा का बेटा गंदे वीडियो दिखाता है तो कहीं पिता की गलत नजर...
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हाथी 'आर्य' को भीख मंगाने के लिए कर दिया अंधा, 55 वर्षीय बेजुबान की रोशनी लौटाने में जुटी टीम


यहां प्रेम मंदिर के समीप एक गेस्ट हाउस में कमरा लेकर ठहरा। सुबह पति बच्चे को लेकर कहीं चला गया। काफी समय बीत जाने के बाद भी वह लौटकर नहीं आया। पुलिस ने उसके पति की तलाश का आश्वासन दिया। कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि महिला की शिकायत पर उसके पति और बच्चे की तलाश की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें